MLC Full Form in Hindi | एमएलसी क्या है और एमएलसी बनने के लिए योग्यता

MLC Full Form in Hindi : नमस्कार दोस्तों मै आप लोगो को MLC Full Form in Hindi, एमएलसी क्या है, एमएलसी कैसे बनते है| उसकी क्या क्या योग्यता है और MLC की सैलरी के बारे में बताने वाला हू 👇👇👇

MLC Full Form in Hindi

MLC का full Form हिंदी में विधान परिषद् का सदस्य होता है और अंग्रेजी में इसे Member of Legislative Council कहते है|

एमएलसी क्या है ?

जैसा की हम सभी जानते है की भारत में दो सदनों को व्यवस्था है राज्यसभा और लोकसभा उसी प्रकार भारत के छः राज्यों में भी दो सदनों की व्यवस्था है जिसे हम विधानसभा और विधान परिषद् के नाम से जानते है| विधान परिषद् वाले राज्यों के नाम निचे दिया गया है

एमएलसी के क्या क्या कार्य होते है ?

MLC विधान परिषद् का सदस्य होने के नाते उसे विधान परिषद् के सभी कार्यो की जिम्मेदारी होती है

  • बिल को स्वीकृत करना या फिर रिजेक्ट करना
  • MLC मंत्रिमंडल में कानून व्यवस्था को बनाये रखने में अपना सलाह भी दे सकता है|

तो चलिए एमएलसी बनने की योग्यता जानते है

एमएलसी बनने के लिए योग्यता

एमएलसी बनने के लिए आपको ये सभी योग्यता होना चाहिए :

  • एमएलसी बनने के लिए आपको भारत का नागरिक होना चाहिए
  • आपकी आयु 30 वर्ष का होना चाहिए
  • राज्य के मतदाता सूचि में नाम होना चाहिए और वंहा का निवासी होना चाहिए
  • पागल – दिवालिया नहीं होना चाहिए
  • किसी भी सरकरी सेवा में नहीं होना चाहिए और ना ही सांसद सदस्य होना चाहिए

एमएलसी का चुनाव कैसे होता है

  • एमएलसी का चुनाव जनता के द्वारा नहीं होता है बल्कि ग्राम पंचायतो, नगर पंचायतो, नगर पालिका के निर्वाचित सदस्यों के द्वारा होता है|
  • एक तिहाई राज्य के विधान सभा सदस्यों द्वरा चुने जाते है जो राज्य विधान सभा सदस्य नहीं होते है|
  • जो लोग कला, खेल, विज्ञान, आदी क्षेत्रो में ख्याति प्राप्त किये होते है उसे राज्यपाल MLC बनने के लिए मनोनीत करते है|

इसे भी पढ़े : Instagram से पैसा कैसे कमाए

किसी राज्य में विधान परिषद् बनाने की प्रक्रिया

संविधान के अनुछेद 168 के तहत कोई भी राज्य अपने राज्य में विधान सभा के साथ साथ विधान परिषद के निर्माण की मांग कर सकता है उसके लिए निम्न चरण होते है –

  • जिस राज्य में विधान परिषद् के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है उस राज्य के विधान सभा सदस्यों का प्रसताव के पक्ष में दो तिहाई सदस्यों का समर्थन जरुरी है|
  • विधान सभा में प्रसताव पास होने के बाद इसे राज्य सभा और लोक सभा में पास कराना पड़ता है यहां से पास होने के बाद राष्ट्रपति के सिग्नेचर की जरुरत होती है राष्ट्रपति अगर सिग्नेचर कर देता है तो राज्य में विधान परिषद् का निर्माण हो जाता है

किन-किन राज्यों में है विधान परिषद्

  1. उत्तरप्रदेश
  2. बिहार
  3. महाराष्ट्र
  4. कर्नाटका
  5. तेलंगाना
  6. आंध्र प्रदेश

एमएलसी का वेतन

एमएलसी को वेतन प्रति माह 40 हजार रुपये मिलते है और अन्य सुविधाए, भत्ते भी मिलते है|

MLC VS MLA दोनों में क्या अंतर है

  • MLC विधान परिषद् का सदस्य होता है और MLA विधान सभा का
  • MLC का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होता है और MLA का जनता द्वार
  • MLC बनने के लिए आयु 30 वर्ष होना चाहिए और MLA के लिए 25 वर्ष
  • MLA का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है MLC का 6 वर्ष का

MLA का चुनाव प्रक्रिया

MLA का चुनाव जनता द्वारा प्रत्यक्ष मतदान के द्वारा होता है

Conclusion

आज इस आर्टिकल में हमने MLC Full Form in Hindi, एमएलसी क्या है, MLC कैसे बनते है और एमएलसी का क्या कार्य होता, MLA VS MLC के बारे में जानने का प्रयास किया आशा करते है की आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी जानकारी अच्छी लगी तो पोस्ट को share जरुर करे

इसे भी पढ़े : ERP Full Form in Hindi

Leave a Comment