ERP Full Form In Hindi | ERP क्या है और ईआरपी के फायदे

ERP Full Form In Hindi, ERP क्या है, ईआरपी के फायदे, प्रकार

डेटा संकलन तथा उपयोग में अव्यवस्था को जिस एक तरीके का उपयोग करके दूर किया जा सकता है उस सिस्टम का नाम है- ERP (इआरपी)। नमस्कार दोस्तों तो आज हम इस लेख में आप लोगो को ERP Full Form In Hindi, ERP क्या है और ईआरपी के फायदे के साथ साथ इसके प्रकार के बारे में भी बताने वाले हैं और आप भी ERP का हिंदी नाम, ERP क्या है, प्रकार और उपयोग जानने चाहते है तो आप सही पेज में आये हैं।

ERP Full Form In Hindi

ERP का फुल फॉर्म अंग्रेजी में Enterprise Resource Planing होता है जिसे हिंदी में इंटरप्राइज रिसोर्स प्लैनिंग कहते हैं परंतु इसका हिंदी में पूरा नाम उद्यम संसाधन योजना होती है।

ERP क्या है?

ERP एक इंटीग्रेटेड एप्लीकेशन का एक समूह है जिसके माध्यम से बड़े बड़े व्यापार को आसानी से संभाला जाता है और व्यापार के डेटा को संग्रह किया जाता है | इस सॉफ्टवेर की मदद से डेटा को आसानी से संग्रह और मैनेज किया जा सकता है| ERP Software ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार के होते हैं।

ERP कितने प्रकार के होते हैं?

ERP तीन प्रकार के होते हैं–

  • Cloud ERP :- Cloud ERP को हम internet ERP के नाम से भी जानते हैं क्युंकी इसमें Business/Company का data एक जगह संग्रह न होकर internet में संग्रह रहता है जिससे आप कहीं भी और कभी भी इस data का उपयोग कर सकते हैं|
  • Small Business ERP : इस ERP का उपयोग छोटे बिज़नेस को चलाने के लिए किया जाता है| इसमें लागत भी कम होता है और इसको प्लानिंग के साथ तैयार किया जाता है|
  • Industry based ERP : नाम से ही पता चल जाता है कि इसका उपयोग बड़े बिज़नेस को चलाने के लिया किया जाता है और इसको बड़ी प्लानिंग के साथ उपयोग किया जाता है|

इसे भी पढ़ें: 12 महीने चलने वाला बिजनेस

ईआरपी का क्या उपयोग है?

आज के समय में ईआरपी (ERP) का उपयोग प्राइवेट और सरकारी संस्थान दोनों जगह किया जाता है| इसके उपयोग से डाटा को आसानी से मैनेज और संग्रह किया जाता है| ERP Software का उपयोग प्रोडक्टिविटी तथा प्रेजेंटेशन के लिए किया जाता है|

ईआरपी की विशेषताएँ

ERP की मुख्य विशेषता यह है की यह सॉफ्टवेयर एक शेयर्ड डेटाबेस होता है जिसमे विभिन्न प्रकार के यूनिट्स में उपयोग किये जाने वाले कार्यो के लिए किया जाता है| इसका उपयोग एकाउंटिंग तथा सेल्स के बारे में जानने के लिए किया जाता है।

आइए अब आगे ERP के फायदे के बारे में जानते हैं

ईआरपी के फायदे

  • इसके उपयोग से पुराने data को आसानी से खोजा जा सकता है|
  • इसके उपयोग करने से पेपर का कम उपयोग करना पड़ता है।
  • इसमे डाटा अलग-अलग जगह न रहकर एक ही स्थान में रहता है जिससे डाटा को खोजने में असानी होती है|
  • ERP software के उपयोग से डाटा को आसानी से संग्रह और मैनेज किया जा सकता है|
  • संचार के माध्यम में भी यह बहुत उपयोगी है|

ERP के नुकसान

  • ERP एक बहूत महंगा उपकरण है|
  • इसमें डाटा का उपयोग लिमिट में रहकर करना होता है|
  • ERP में सभी डाटा एक ही जगह रहता है जिससे पर्सनल डाटा को खतरा रहता है|

Conclusion : 

आज इस आर्टिकल में हमने ERP Full Form In Hindi, ERP क्या है और ईआरपी के फायदे, लाभ-हानि और उपयोग सभी चीजो के बारे में जानने का प्रयास किया। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। 

इसे भी पढ़े: इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाए

Leave a Comment